
Dakhal News

उपाध्यक्ष अनूप शर्मा,सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी
काशीपुर मे बार एसोसिएशन के चुनाव में अवधेश कुमार चौबे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अनूप शर्मा,सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी को चुना गया है। बार एसोसिएशन के चुनाव में अवधेश कुमार चौबे अपने साथियों से 22 वोटो से आगे रहे। चुनाव में 763 मतदाताओ मे से 701 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अवधेश कुमार चौबे अब बार के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। एसोसिएशन में उपाध्यक्ष पद पर अनूप शर्मा, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सोरभ शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर सतपाल सिंह बल, आय व्यय पद पर हिमांशु बिश्नोई और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में में कामिनी श्रीवास्तव, अर्पित सौदा, नरेश कुमार, अमित गुप्ता, अमृत सिंह, अमितेश सिसोदिया , अविनाश, और नरदेव सिंह को चुना गया है। चुनाव अधिकारी अंशु मान और आनंद रस्तोगी ने परिणाम घोषित होने के बाद के बाद सभी को प्रमाण पत्र दिये।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |