
Dakhal News

रामलला के दर्शन करेंगे धरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की और से भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या पहुंचने का आमंत्रण मिला है। शास्त्री ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर अयोध्या पहुँचने जो स्वीकृति दे दी है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री को आमंत्रण भेजा है। श्रीराम मंदिर सन्त समिति के महामंत्री - स्वामी जितेंद्रानन्द महाराज विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोकजी। बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय सयोजक प्रकाश शर्मा ने बागेश्वर धाम पहुंचकर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को आमंत्रण दिया। इसके बाद धीरेन्द्र शास्त्री ने रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंने स्वीकृति दी। बताते हैं अब 21 जनवरी ही पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अयोध्या पहुँच जाएंगे। देश-दुनिया में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में इस समय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जो तीस दिसंबर तक चलेगी। कथा व्यास डॉ. श्याम सुंदर पराशर होंगे जबकि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री स्वयं कथा के यजमान हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |