Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें लोग
विकसित भारत संकल्प यात्रा इस समय प्रदेश भर में घूम रही है। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में लोगों को विकसित भारत बनाने में योगदान देने की शपथ दिलवाने के साथ उनको सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में बताया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची अमरपाटन जनपद पंचायत के ग्राम मगराज पहुँची। यात्रा में पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल शामिल हुए। पटेल ने ग्रामीणों को संबोधित कर प्रदेश व देश की जनकल्याणकारी योजना के सम्बंध में जानकारी दी। इस दौरान संबंधित विभाग के स्टाल लगा कर योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री पटेल ने ग्रामीणों को विकसित भारत के निर्माण हेतु शपथ दिलाई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |