Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जिसको लेकर कांग्रेस का बयान आया सामने
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के सदन में दिए गए भाषण के बाद कांग्रेस ने कहा की मुख्यमंत्री को अपने पदभार को छोड़कर मंदिर में बैठकर पूजा पाठ और मंदिर की सेवा करनी चाहिए। कांग्रेस की इस टिप्पणी को भाजपा ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सदन में दिए अभी भाषण को लेकर कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को मंदिर में जाकर पूजा पाठ करनी चाहिए। वही कांग्रेस को दुर्भाग्य बताते हुए जलबलपुर भाजपा विधायक राकेश सिंह ने कहा की 600 साल बाद रामलाल अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे है। जिसको लेकर देश में अलग ही उत्साह नज़र आ रहा है। पूरा देश राममय है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं राम मंदिर के भूमि पूजन में जा रहे हैं। लोगो को बेसब्री से इंतजार है २२ जनवरी का जब रामलला की भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी और इसके बाद भी राम के ऊपर कांग्रेस टिपण्णी कर रही है। ये बहुत दुर्भाग्य की बात है। मध्य प्रदेश के विधानसभा में राम का नहीं लिया जायेगा तो क्या बांग्लादेश में राम का नाम लिया जायेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |