Patrakar Priyanshi Chaturvedi
वेंडर जोन बना रही है नगर पालिका
शहर की सड़कें डेंजर जोन न बन जाएं इसलिए प्रशासन सड़क पर कब्जा कर दूकान लगाने वालों के लिए वेंडर जोन बना रहा है। इससे सड़कों पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। खटीमा नगरपालिका क्षेत्र में उप जिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट ने ठेला फड़ व्यावसायियों को पुरानी तहसील कैम्पस में अस्थाई तौर पर वेंडर जोन की व्यवस्था की है। दर-असल खटीमा नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर फड़ व्यावसायी बेतरतीब ढंग से ठेले लगा देते हैं। जिससे शहर में हर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसको देखते हुए उप जिलाधिकारी ने महत्पूर्ण निर्णय लेते हुए अस्थाई वेंडर जॉन की व्यवस्था की जिससे फड़ व्यावसायियों को बार बार हटने की परेशानी से छुटकारा तो मिलेगा साथ में शहर में जाम की स्थिति से निजात मिलेगी और शहर की सड़कें डेंजर जोन बनेंगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |