Patrakar Priyanshi Chaturvedi
डामरीकरण हो जाने से वार्ड वासियों को मिलेगी राहत
नई सरकार बनने के बाद फिर विकास कार्य शुरू हो गए हैं। सिंगरौली में भी विकास कार्यों की शृंखला में एक सड़क बनाये जाने के लिए भूमि पूजन किया गया। इस सड़क से एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। सिंगरौली नगर निगम के वार्ड 38 के पार्षद अनिल कुमार वैश्य एवंअपीलीय समिति सदस्य द्वारा ढोटी में पूर्व पार्षद सुनीता लक्ष्मी शाह के घर से बाटा शो रूम तक डामरीकरण किया जाना है जिसके लिए भूमि पूजन किया गया। इस सड़क निर्माण की लागत तक़रीबन 39 लाख रुपए है। यहाँ 14 वर्ष पूर्व पीसीसी रोड बना हुआ था। जो अब खराब हो गया है। पार्षद अनिल वैश्य ने नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र सिंह धाकरे से इस सड़क के लिए अनुरोध किया था। पार्षद के अनुरोध पर नगर निगम कमिश्नर सत्येंद्र सिंह धाकरे ने इस निर्माण की स्वीकृति दी है। इस सड़क के डामरीकरण हो जाने से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |