Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खुले में मास बेचने की पाबन्दी पर दिया धन्यवाद
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव भी योगी की राह पर चल पड़े हैं। उन्होंने खुले में मास मछली बेचने पाबंदी लगाई है। ऐसे में मुख्यमंत्री का धन्यवाद अदा करने के लिए जबलपुर से भाजपा विधायक अभिलाष पांडे हाथ में तख्ती लेकर पहुंचे। जिसमे लिखा था खुले में अंडे और मांस की दुकान बंद करने हेतु और लाउडस्पीकर को नियंत्रित करने हेतु मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आभार। मध्य प्रदेश नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यभार सँभालते ही एक बड़ा फैसला लिया। जिसको लेकर मध्य प्रदेश की जनता ने भी उनका आभार व्यक्त किया। सीएम ने खुले में मांस मटन बेचने वालों की दुकान बंद निर्देश दिए और लाउडस्पीकर को नियंत्रण कराया। अब उनके विधायक भी अनोखे तरीको से उनका आभार व्यक्त कर रहे है। जबलपुर उत्तर से विधायक अभिलाष पांडे हाथ में तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे। उन पर लिखा था। खुले में अंडे और मांस की दुकान बंद करने हेतु और लाउडस्पीकर को नियंत्रित करने हेतु मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आभार व्यक्त व्यक्त करता हूँ। अभिलाष पांडे नेकहा कि मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने पहली कैबिनेट में एक ऐतिहासिक फैसला लिया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |