Patrakar Priyanshi Chaturvedi
श्री सीताराम विवाहोत्सव एवं भव्य शोभा यात्रा
श्री सीताराम विवाहोत्सव एवं भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री राम महोत्सव आरम्भ हो गया है। 18 दिसंबर से 26 दिसंबर तक श्री श्री 1008 श्री स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा होगी। मैहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम जानकी विवाह मंडली के सदस्यों द्वारा किया जाता है। बड़ा अखाड़ा के महाराज श्री श्री 108 श्री सीता बल्लभ शरण जू महाराज ने बताया। 18 दिसंबर से 26 दिसंबर तक कथा का आयोजन किया जाना है। मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने बताए कि पूरा शहर दुल्हन की तरह सज गया है। विधायक ने सभी राम भक्तो से निवेदन किया है की घर के बाहर दिये जला कर रखे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |