Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अक्षत कलश यात्रा के जरिये दिया निमंत्रण
अयोध्या में श्री राम के मंदिर के उद्घटान समारोह में आमंत्रित करने के लिए अक्षत कलश यात्रा निकली जा रही है। सिंगरौली जिले के हनुमान डाड़ में अक्षत कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। अयोध्या से आये अक्षत कलश की यात्रा सिंगरौली जिले के कुंदा पचौर के हनुमान डांड़ पहुंची। कलश यात्रा चित्रकूट से कुंदा पचौर पचौर पहुंची तो लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया। इस यात्रा के जरिये लोगों को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में पहुँचने का निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। यात्रा में ग्राम पंचायत पचौर के पूर्व सरपंच श्याम कार्तिक दुबे। समाज सेवी छोटे दुबे दिनेश शर्मा गिरीश द्विवेदी के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |