Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई शपथ
छत्तीसगढ़ में पांच साल बाद भाजपा के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ लेकर अपना काम काज शुरू किया विष्णुदेव साय के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें दिलाई शपथ दिलवाई साय ने विशाल जनसमूह के बीच राज्य की बागडोर संभाली अरूण साव एवं विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री ... नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व सांसद ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |