Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
एक बाघ के आतंक से लोग इस कदर परेशान हैं की कई बार वन विभाग से शिकायत के बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो लोगों ने बाघ के आतंक को ख़त्म करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगानी पड़ रही है खटीमा उप वन प्रभाग के सीमांत क्षेत्र में बसे ग्रामीण इलाकों में बीते दोनों बाघ के द्वारा कई लोगों को अपना शिकार बनाए जाने के बाद क्षेत्र में दहशत फैली हुई है ग्रामीण क्षेत्र के निवासी बाघ के हमले की दहशत मैं जीने के लिए मजबूर हैं इन्हीं परेशानियों से निजात दिलाने के लिए प्रभावित क्षेत्र के निवासियों ने विधायक भुवन कापड़ी के साथ खटीमा तहसील पहुंच उप जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर उनकी रक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध करने की गुहार लगाई ग्रामीणों का कहना था कि वन क्षेत्र की सीमा पर सोलर फेंसिंग लगाई जानी चाहिए जिससे कि वन्य जीव ग्रामीण क्षेत्र से दूर रहे और कोई संघर्ष की स्थिति उत्पन्न ना हो।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |