
Dakhal News

बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला
विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे विधायक दल की बैठक में आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगी है साय प्रधानमंत्री मोदी के करीबी हैं साय के मुख्यमंत्री बनने से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की दावेदारी पर विचार ही नहीं किया गया लंबे मंथन के बाद रविवार को विष्णु देव साय के नाम का मुख्यमंत्री के रूप में ऐलान किया गया साय छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं विष्णु देव साय अब छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री हैं विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से की है साय का राजनीतिक कैरियर सरपंच के तौर पर शुरू हुआ जहां वे बगिया गांव के निर्विरोध सरपंच चुने गए विष्णु देव साय ने 1990 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की जिसके बाद वे 1998 तक विधायक रहे वहीं 1999 में उन्होंने पहला लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की साय ने 2004 में दोबारा सांसद चुने गए इसके बाद 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें इस्पात और खनन मंत्रालय का दायित्व सौंपा वे कांग्रेस सरकार में भी विभिन्न समितियों के सदस्य रहे हैं विष्णु देव साय को साल 2006 में छत्तीसगढ़ का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था वहीं 2011 में वे दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए 8 जुलाई 2023 को उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के एक बड़े आदिवासी नेता भी माने जाते हैं साथ ही आदिवासी समुदाय में भी उनकी बहुत अच्छी पैठ भी है आज विधायक दल की बैठक में नाम का नाम तय किया गया रायपुर में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में साय का चयन किया गया बैठक में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी उपस्थित रहे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |