Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ईवीएम के फोटो पर भी पोती कालिख
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने आज अपना मुँह काला करने के साथ ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ईवीएम के फोटो पर भी कालिख पोती विधानसभा चुनाव से पूर्व फूल सिंह बरैया ने दावा किया था कि यदि भाजपा इन चुनावों में 50 से ज्यादा सीटें जीती, तो वह अपना मुंह काला करवा लेंगे। भाजपा की मध्यप्रदेश में बम्पर जीत के बाद कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने अपना मुँह काला करवा लिया पहले उन्हें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने काला टीका लगाया फिर उनका मुँह काला हुआ विधानसभा चुनाव से पूर्व फूल सिंह बरैया ने दावा किया था कि यदि भाजपा इन चुनावों में 50 से ज्यादा सीटें जीती, तो वह अपना मुंह काला करवा लेंगे बरैया भोपाल में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ रैली की शक्ल में राजभवन के लिए निकले पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर फूल सिंह बरैया व उनके समर्थकों को आगे बढ़ने से रोक दिया बरैया का मुँह काला खोने के बाद बरैया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम के फोटो पर भी कालिख पोती। इस दौरान बरैया के समर्थक चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल पर रोक लगाने और संविधान की रक्षा करने की मांग करते हुए नारेबाजी करते रहे बरैया के समर्थन में दिग्विजय सिंह भी रोशनपुरा चौक पहुंचे जहाँ पर समर्थकों की नारेबाजी के बीच दिग्विजय सिंह ने फूल सिंह बरैया को प्रतीकात्मक रूप से काला टीका लगाया इस दौरान बरैया और उनके समर्थकों ने दावा किया कि यदि आज पोस्टल बैलट से चुनाव करवा लिए जाएं तो भाजपा प्रदेश में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी साथ ही उन्होंने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हुए यह भी कहा कि पोस्टल बैलट से चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश में 200 सीटें जीतेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |