Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी कर के चुनाव जीता
भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा जब तक हम बाबा साहब भीमराव के मिशन को पूरा नहीं कर देते तब तक चैन से नहीं रहेंगे यह हमारा संकल्प है बाबा भीमराव अंबेडकर ही एक सत्य हैं। भांडेर सीट से विधायक विधायक फूल सिंह बरैया ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा माल्या अर्पण कर बाबा साहब के परिनिर्माण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस मौके पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के जो अधूरे काम है वह उनको पूरा करेंगे जब तक बाबा भीमराव अंबेडकर के मिशन को पूरा नहीं कर देते तब तक चैन से नहीं रहेंगे यह हमारा संकल्प है बाबा भीमराव अंबेडकर ही एक सत्य हैं यह 200 से अधिक देशों ने स्वीकार किया है बाबा भीमराव अंबेडकर ने ही एक आदमी, एक मिशन और एक वोट की बात कही थी फूल सिंह बरैया ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा की हार की चर्चा ज्यादा हो रही है हम तो यही कहेंगे कि उनकी हर की चर्चा ऐसा ही होती रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |