Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विकासवाद पर जनता के विश्वास की जीत
तीन राज्यों एमपी ,छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की बम्पर जीत का जश्न पहाड़ों में भी मनाया गया। जहाँ भाजपा ने इसे नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद विकासवाद की जीत बताया। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता ने नगर चौक पर बम पटाखे फोड़ और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत ने साबित कर दिया कि 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद और विकासवाद पर जनता ने वोट दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से तीन राज्यों में चुनाव जीत भाजपा ने इतिहास रचते हुए विपक्षी दलों का सुपड़ा साफ कर दिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |