
Dakhal News

मंत्री रामखेलावन पटेल हो गए पराजित
कांग्रेस के बड़े नेता राजेंद्र कुमार सिंह ने शिवराज सरकार के मंत्री रामखेलावन पटेल को अमरपाटन में कड़ी शिकस्त देकर चुनाव जीत लिया। सिंह ने अपनी जीत के बाद जनता का आभार माना है। अमरपाटन विधानसभा में मतगणना 19 राउंड में पूरी हुई। अमरपाटन से कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ राजेंद्र कुमार सिंह से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल को हार का सामना करना पड़ा। अमरपाटन विधानसभा से कांग्रेस के डॉ राजेन्द्र कुमार ने 7120 मतो से जीत दर्ज की है। राजेंद्र सिंह ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और और क्षेत्र की जनता को दिया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |