Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ईजा बैणी महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री
ईजा बैणी महोत्सव में पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ो की सौगात दी और महिला सशक्तिकरण की बात को दोहराया धामी ने कहा महिलाओं के उत्पाद बेचने के लिए हिमालय हाउस बनाये जाने पर विचार किया जा रहा है। हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 713 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की सौगात नैनीताल जिले को दी इस दौरान ईजा बैणी महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मानित करने का मौका मिला है मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है जल्द ही कई और योजनाएं महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए सरकार लेकर आएगी महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों को बेचने के लिए हिमालय हाउस स्थापित किये जाने पर विचार किया जा रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |