Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
डोईवाला में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभागों से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।डोईवाला में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे जिला जज हर्ष यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें न्यायिक जानकारी मुहैया कराना भी था। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। तमाम विभाग के अधिकारियों ने स्टाल लगाकर आमजन को अपने-अपने विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही योजनाओं से संबंधित आवेदन भी जमा किए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |