Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
एक युवक चालीस दिन पहले गायब हो गया था अब इसका कंकाल परिजनों को मिला है इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मैहर मां शारदा देवी मंदिर बानी नहर के पास झाड़ियां में 40 दिन से लापता युवक का नर कंकाल परिवार जनों ने ढूंढ निकाला मृतक युवक का नाम नरेश चौधरी है नरेश के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है युवक 15 अक्टूबर की रात को घर से निकला और लापता हो गया जिसकी सूचना थाने में दी गई उसके बावजूद पुलिस ने उसकी खोज के लिए कोई प्रयास नहीं किये अब घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |