Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा कर रही धर्म की राजनीति, चुनाव आयोग ने आँख में पट्टी बाँधी
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। चुनाव नतीजों से पहले सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा को धर्म की आड़ में राजनीती करने वाली पार्टी करार दिया है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा का विकास से दूर दूर तक सम्बन्ध नहीं है। भाजपा धर्म की आड़ में राजनीति का शिकार करना चाहती है। चुनाव आयोग को आँख में पट्टी बांध कर नहीं बैठना चाहिए। राम मंदिर एक बार फिर प्रदेश में राजनीति का मुद्दा बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के कई नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर राम मंदिर के फोटो को अपना प्रोफाइल पिक्चर बनाया है। जिस पर टिपण्णी करते हुए कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि चलते चुनाव में भी प्रधानमंत्री मोदी के बड़े बड़े पोस्टर प्रदेश में लगे थे। पोस्टर के बैकग्राउंड में राम मंदिर का फोटो था। चूँकि हम भी सनातन धर्म के मानने वाले है। हमने ऑब्जेक्शन नहीं उठाया। नहीं तो हम पर सनातन विरोधी का आरोप लगता। पर चुनाव आयोग को तो आँख पर पट्टी बांध कर नहीं बैठना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कोंग्रस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बीजेपी धर्म की आड़ में राजनीति का शिकार करना चाहती है। विकास से इनका दूर दूर तक सम्बन्ध नहीं है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |