Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मतगणना की तारिख बढ़ाई जाए
चुनाव नतीजे तीन दिसंबर को सामने आने है। पर अब मतगणना की तारीख को लेकर भी राजनीति तेज हो गई। नरेला से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी शमशुल हसन ने मांग की है कि चुनाव की तारिख को एक दिन आगे बढ़ाया जाये। तीन दिसंबर को भोपाल गैस कांड की बरसी है ऐसे में नतीजे उस दिन नहीं आना चाहिए। जहाँ प्रदेश की जनता को चुनाव नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार है तो वहीं नरेला विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी शमशुल हसन ने चुनाव आयोग से मतगणना की तारीख एक दिन आगे खिसकाने की मांग की है। शमशुल हसन का कहना है कि तीन दिसंबर को भोपाल गैस कांड की बरसी है। जिसको लेकर मध्यप्रदेश सहित देश दुनिया में कई श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन होता है। ऐसे में मतगणना की तारीखों को एक दिन आगे बढ़ा देना चाहिए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |