Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अनुपम राजन और आशीष ने किय मुआयना
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने भोपाल के मतगणना स्थल पुरानी जेल का निरिक्षण किया यहीं स्ट्रांग रुम में ईवीएम मशीनें राखी हुई हैं जहाँ इनकी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने भोपाल में मतगणना स्थल का जायजा लिया अनुपम राजन ने बताया कि आगामी 3 तारीख को मतगणना होनी है जिसको लेकर तैयारी की जा रही है उन्होंने रायसेन और विदिशा के स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया भोपाल के स्ट्रांग रूम का उन्होंने निरीक्षण कर बताया सभी व्यवस्थाएं ठीक है हर विधानसभा की काउंटिंग के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे इन टेबल पर काउंटिंग एजेंट,कैंडिडेट, काउंटिंग एजेंट की टीम होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर सेंट्रल फोर्स और सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं और यह सभी स्ट्रांग रूम पूरी तरीके से सुरक्षित हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |