Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शुगर मिल से होगा इलाके का विकास
डोईवाला में शुगर कारखाने के पेराई सत्र का शुभारम्भ उत्तराखंड के शहरी विकास एवं आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा इस शुगर मिल से इलाके का आर्थिक विकास हो रहा है। शुगर कंपनी लिमिटेड के पेराई सत्र का शुभारंभ शहरी विकास और आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। इस मौके पर सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विजय यादव भी मजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने किसानों व्यापारियों। क्षेत्रीय जनता और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संबोधन से पूर्व विश्वकर्मा भगवान के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया। समारोह के अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल और बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डोईवाला शुगर कंपनी इस क्षेत्र की जनता की आर्थिक समृद्धि का मुख्य साधन है। जिस कारण इस मिल की उन्नति में ही सभी का हित निहित है। उन्होंने कहा कि यह मिल क्षेत्रीय जनता की रीढ़ है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |