Patrakar Priyanshi Chaturvedi
डॉक्टर ने इलाज कर बचाई मासूम की जान
पानी से भरी बाल्टी में गिरने से 8 महीने की मासूम बच्ची की हालत बुरी तरह बिगड़ गई आनन फानन में परिजन बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने बच्ची का इलाज कर उसकी जान बचाई। अमरपाटन के ग्राम चकेरा में 8 महीने की मासूम बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई जब तक परिजन की निगाह मासूम बच्ची पर पड़ी उसकी हालत बुरी तरह बिगड़ चुकी थी आनन फानन में परिजन बेहोश बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने मासूम का इलाज कर उसकी जान बचाई डॉ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की लापरवाही के चलते मासूम बच्ची के साथ ये घटना घटी बच्ची की मां जब कपड़े धो रही उसकी समय बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई जब मासूम बच्ची को अस्पताल लाया गया उस समय वो बेहोशी की हालत में थी उसका ऑक्सीजन लेवल हम नाप नहीं पा रहे थे फिर बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया फिर बच्ची की हालत ठीक हुई पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद शाम को बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |