Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पर्यटकों को बोटिंग के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतज़ार
डोईवाला में पर्यटन को बढ़वा देने के लिए पर्यटन विभाग ने शानदार कदम उठाया है लच्छीवाला नेचर पार्क में बनी झील का आकार 500 मीटर बढ़ाया जायेगा इससे पर्यटकों को बोटिंग के लिए ज्यादा इन्तजार नहीं करना पड़ेगा। गर्मी के मौसम में पर्यटक डोईवाला का रुख करते है और लच्छीवाला नेचर पार्क में बनी झील में बोटिंग का आनंद लेते है झील का आकार कम होने की वजह यहाँ अभी 5 वोट है जिससे पर्यटकों को वोटिंग के लिए काफी इन्तजार करना पड़ता है पर अब पर्यटन विभाग ने इसको लेकर एक शानदार कदम उठाया है लच्छीवाला नेचर पार्क में बनी झील का अकार 500 मीटर बढ़ाया जायेगा झील के आकार बढ़ने के बाद वोट की संख्या भी बढाकर 5 से 17 कर दी जाएगी जिससे पर्यटकों को बोटिंग के लिए ज्यादा इन्तजार नहीं करने पड़ेगा और इसके पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |