Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी है..राजधानी भोपाल में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी की जयंती है। देश भर में लोग इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद कर रहे हैं। 19 नवंबर 1917 को जन्मीं इंदिरा गांधी 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 देश की प्रधानमंत्री रहीं। राजधानी भोपाल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इंदिरा गांधी को याद करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की प्रधानमंत्री के रूप में, कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए और विपक्ष में रहते हुए भी अपने सभी दायित्व को निष्ठा से निभाया। कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत का नाम पूरे विश्व में हुआ। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए बांग्लादेश को अलग कर दिया। धनोपिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |