Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कलाकारों ने दी छत्तीसगढ़ी गीतों पर शानदार प्रस्तुति
टेका हलकी में रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया हुआ। जिसमें अलग अलग जिले से आए कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीतों पर शानदार प्रस्तुत से लोगों का का मन मोह लिया। ग्राम टेका हलकी में युवा समिति के तत्वावधान में रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलग अलग जिले से आए कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीतों पर शानदार प्रस्तुत से लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन कांकेर बस्तर से आई प्रीति सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाकांत साहू रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष मारकडे ने बताया कि युवा उत्सव समिति द्वारा विगत 2 वर्ष से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बालोद जिले से पधारे कलाकारों के द्वारा किया गया बस्तरिया आदिवासी नृत्य चर्चा का केंद्र बिंदु रहा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |