रामनगर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

 

स्कॉर्पियो कार से चुनाव प्रचार की सामग्री जब्त

 

 

रामनगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक स्कार्पियो कार से चुनावी टी शर्ट, साड़ी बैनर समेत अन्य सामग्री जब्त की है। इन सभी सामग्री का प्रयोग भाजपा प्रत्याशी रामखेलावन पटेल के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए होने वाला था। मामले में FST की टीम आगे की जांच कर रही है। प्रदेश में आचार संहिता लागू है और विधानसभा चुनाव  में कुछ ही दिन  बाकी है। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी सख्त रुख अपनाये हुए है। रामनगर में पुलिस ने एक  स्कार्पियो कार से चुनावी टी शर्ट, साड़ी बैनर समेत अन्य सामग्री जब्त की है। इन सभी सामग्री का प्रयोग भाजपा प्रत्याशी रामखेलावन पटेल के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए होने वाला था। मामले में FST की टीम आगे की जांच कर रही है। रामनगर के युथ कांग्रेस अध्यक्ष वासु उरमलिया ने कहा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे है। हमारी सूचना पर पुलिस ने यह  कार्रवाई की है। जब्त सामग्री  नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता राम सुशील पटेल के घर पर जा रही थी। 

Dakhal News 13 November 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.