Patrakar Priyanshi Chaturvedi
साहू :सबसे पहले हर घर नर्मदा का जल पहुंचाऊंगा
भाजपा का गढ़ माने जाने वाले गोविंदपुरा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र साहू अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने जनता से कहा हर घर नर्मदा का पानी पहुंचे और लोगों को मूलभूत सुविधाएँ मिलें ये मेरी पहली प्राथमिकता होगी। गोविंदपुरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र साहू झूमरवाला ने भाजपा प्रत्याशी पर गोविंदपुरा विधानसभा में विकास न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 50 सालो से एक ही परिवार राज कर रहा है जो बीजेपी परिववाद की बात करती है वो गोविंदपुरा में खुद परिववाद को बढ़ावा दे रही है। गोविंदपुरा एक इंडस्ट्रियल एरिया है मगर आज भी यहां के लोग बेरोजगार हैं और इस विधानसभा में बेरोजगारी चरम सीमा पर है और ना ही क्षेत्र में कोई विकास हुआ है। उन्होंने कहा मैं विजयी होने के बाद सबसे पहले हर घर तक नर्मदा का पानी पहुंचाने का काम करूंगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |