Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शीघ्र प्रारंभ होगा मिल कापेराई सत्र
डोईवाला में चीनी मिल में बॉयलर पूजा की गई। इसके बाद पेराई का काम शुरू होगा और विधिवत उत्पादन शुरू हो जाएगा। चीनी मिल के पीसीएस अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने मिल के पेराई सत्र के लिए विधिवत पूजा अर्चना कर मिल के बॉयलर में अग्नि प्रज्जवलित की दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पेराई सत्र हेतु आज बॉयलर का मुहूर्त हो गया है तथा मिल के संचालन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है।उनके द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह अपने स्टेशनों की सुचारू रूप से जांच कर ले ताकि निकट भविष्य में पेराई सत्र का विधिवत कार्य पूर्ण हो।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |