Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नरेला में नशे के कारोबार का हुआ है विकास
भोपाल के नरेला से आजाद समाज पार्टी के समर्थित प्रत्याशी शमशुल हसन बल्ली ने आरोप लगाया कि नरेला विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है नरेला में सिर्फ अवैध नशे के कारोबार का विकास हुआ है। भोपाल के नरेला क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी समर्थित प्रत्याशी शमशुल हसन बल्ली ने आरोप लगाए हैं कि नरेला क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है यहां पर केवल विधायक और बाहुबली सट्टा,शराब, टैक्स माफिया का विकास हुआ है नरेला क्षेत्र में जुआ ,सट्टा आम बात है सड़कों पर गांजा और ड्रग्स सरेआम बिक रही है ये विकास हुआ है उन्होंने कहा अगर जनता उन्हें मौका देती है तो सबसे पहले वह इस क्षेत्र का विकास करेंगे और नरेला क्षेत्र को प्रदेश की मॉडल विधानसभा बनाएंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |