Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कई बड़ी नेता कांग्रेस में शामिल
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा और बसपा को झटका लगा है। दोनों दलों के कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। चुनाव में कुछ ही दिन बाकी है ऐसे में बीजेपी और बसपा को लगा ये झटका चुनाव में कांग्रेस को फायदा पहुंचा सकता है। चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को झटके लग रहे हैं। मैहर में कई नेताओं ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है वहीं बसपा के भी कई नेता कांग्रेस पार्टी भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है वहीं बसपा के भी कई नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए संजय राय ने कहा कि यह उनकी घर वापसी है। उनका परिवार काफी समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। जिस उद्देश्य के लिए वो भाजपा में थे उस उद्देश्य की पूर्ति वहां नहीं हुई। संजय राय ने कहा कि मेरी विचारधारा भाजपा की विचारधारा से मेल नहीं खाती। कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मेश घई मैहर के लिए बेहतर विकल्प है।बहुजन समाज पार्टी को अलविदा बोल कांग्रेस का हाथ थामने वाले नागेंद्र पटेल ने कहा कि वह कांशीराम की विचारधारा से जुड़े हुए हैं पर बसपा के अंदर जो नेता काम कर रहे हैं उन्होंने कांशीराम की विचारधारा को त्याग दिया है। कांग्रेस में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करते हुए राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर यह सभी नेता हमारे दल में आए हैं इन सभी का स्वागत है। वहीं भाजपा को निशाने पर लेटे हुए राजमणि पटेल ने कहा कि भाजपा की पोल अब खुल चुकी है। इन तमाम नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से मध्य प्रदेश और खासतौर पर मैहर में कांग्रेस पार्टी की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। मैहर से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश घई ने कहा कि यह बदलाव की बयार है। मैहर में कांग्रेस पार्टी पूरा संगठन एकजुट होकर पार्टी के लिए काम कर रहा है मैहर। में कांग्रेस की जीत होगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |