Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भाजपा की बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा सूत्रों से बड़ी खबर सामने आ रही है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भाजपा बड़ी जिम्मेदारी देने का मन बना रही है सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक हुआ तो अब शिवराज सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे भाजपा का प्लान है मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने पर मुख्यमंत्री के रूप में नया चेहरा सामने लाया जाएगा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की हालत कमजोर थी तब प्रधानमंत्री मोदी और शाह ने कई मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को विधानसभा का टिकिट देकर ये तय कर दिया था कि सम्भव है अब मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह का राज नहीं रहे पार्टी ने ऐसा करके ऐंटिइंकम्बेंसी को ख़त्म करने का प्रयास किया है। पार्टी के पास मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी करने पर मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नाम तय किये हैं नरेंद्र सिंह तोमर मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के आला नेताओं की पहली पसंद हैं उसके बाद पार्टी प्रह्लाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय का नाम सामने रख रही है भाजपा सूत्रों का कहना है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का फैसला संसदीय बोर्ड करेगा लेकिन इस बात पर विचार हुआ है कि उस परिस्थिति में शिवराज सिंह को या तो केंद्र में कृषि और किसान कलयाण मंत्रालय की कमान दी जाए या फिर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा जाए भाजपा संगठन शिवराज सिंह के लिए इन दोनों विकल्पों के आलावा भी तीसरे विकल्प पर भी सोच विचार में मगन है ये तीसरा विकल्प यह है कि एमपी में भाजपा की सत्ता में वापसी होने पर शिवराज सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ लें लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उनसे इस्तीफ़ा ले लिया जाये इसके बाद शिवराज सिंह को 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ाया जाएगा उसके लिए केंद्रीय नेतृत्व विदिशा को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बाद भाजपा ने दो नाम आगे बढ़ाये हैं इनमे पहला नाम केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का है और दुसरा नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ही है मजे की बात ये है कि इस समय शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र यादव दोनों ही भाजपा को मध्यप्रदेश में विजयी बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मित्र केंद्रीय नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कहा है कि शिवराज जी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो ये मध्यप्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन होगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |