Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिग्विजय सिंह का पुतला फूंकना भारी पड़ा
दिग्विजय सिंह का पुतला फूंकना दतिया के दामोदर यादव को भारी पड़ गया। कांग्रेस ने एक्शन लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। दामोदर यादव दतिया की सेवढ़ा विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो दामोदर यादव के समर्थकों ने पीसीसी में जमकर बवाल काटा और दिग्विजय और जयवर्धन सिंह का पुतला भी फूंक दिया था। इसके साथ ही दामोदर यादव के समर्थको ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में घुसकर दिग्विजय सिंह की तस्वीर पर कालिख पोत दी थी और नारेबाजी करते हुए कहा था कि कमलनाथ से बैर नहीं, दिग्गी तेरी खैर नहीं। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता दामोदर यादव दतिया जिले के सेवढ़ा विधानसभा से टिकट मांग की कर रहे थे। पर जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो दामोदर यादव के समर्थक आग बबूला हो गए। दामोदर यादव के सैड़कों समर्थकों ने भोपाल पहुंचकर अपना विरोध दर्ज करवाया और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह का पुतला फूँक दिया। इतना ही नहीं नाराज समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय के अंदर घुसकर दिग्विजय सिंह की तस्वीर पर कालिख भी पोती। अब कांग्रेस पार्टी ने एक्शन लेते हुए दामोदर यादव को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस नेता राजीव सिंह ने कहा कि सभी बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। जो भी बगावत करेगा उसे पार्टी से बाहर किया जायेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |