Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मामा ,नाना से बच के रहने का लिया संकल्प
मैहर में कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने मामा नाना से बच के रहने का संकल्प लिया और कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश घई के लिए घर घर जाकर वोट मांगे। माँ शारदा मैरिज गार्डन में कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विधानसभा पार्टी के प्रत्याशी धर्मेश घई के पक्ष में प्रचार की कमान संभाल ली। शहर के वार्डो में अध्यक्ष, पार्षद,कार्यकर्ता प्रचार करते हुए लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं और कांग्रेस का संदेश मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने मामा नाना टाइप के नेताओं से बचने का संकल्प लिया। कांग्रेस सरकार के 15 महीने में किए गए उल्लेखनीय कार्यो का लेखा जोखा जनता के सामने बयान कर रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |