Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हादसे में दोनों की मौके पर मौत
अमरपाटन से भीषण हादसे की घटना सामने आयी है एक तेज रफ़्तार ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। NH30 ग्राम मोहरी कटरा पास पहले एक कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मारी स्कूटी सवार घायल युवको को जैसे ही दो लोग बचाने पहुंचे तो तेज रफ़्तार ट्रक ने उन दो युवक को भी जोरदार टक्कर मार दी और दोनों को रौंद दिया हादसे में दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई दोनों मृतक युवक ताला थाना अंतर्गत ग्राम धातुआ के रहने वाले हैं वही घायल हुए दो युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन में भर्ती कराया गया जहाँ दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है टक्कर मारने वाला ट्रक चालक और कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गए है दोनों जहां को पुलिस ने जब्त कर लिया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही इस पूरी घटना की जानकारी लगते ही राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल अस्पताल अमरपाटन पहुंचे और मृतक व घायलों के परिजनों से मुलाकात की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |