Patrakar Priyanshi Chaturvedi
डाक टिकट जारी करना आचार संहिता का उल्लंघन
मध्य प्रदेश के चित्रकूट में एक शासकीय कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी ने राजनीतिक भाषण दिया। एक डाक टिकिट जारी किया। इसे लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधित्व मंडल निर्वाचन आयोग में शिकायत लेकर पहुंचा। कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया। कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन आयोग मे भाजपा और पीएम मोदी की शिकायत की है। कांग्रेस ने कहा चित्रकूट में डाक टिकट के जारी करने के कार्यक्रम में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए थे। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा का आरोप है ये आदर्श आचार संहिता का उलंघन है। केके मिश्रा ने कहा हमें पूरा भरोसा है निर्वाचन आयोग मामले की निष्पक्ष जांच करेगा और मामला दर्ज करेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |