Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस ने राम मंदिर होर्डिंग की शिकायत आयोग से की
कांग्रेस ने राम मंदिर के होर्डिंग को लेकर भाजपा की शिकायत चुनाव आयोग से की है। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को भगवान् राम और राम मंदिर की विरोधी पार्टी कहा है। उन्होंने कहा सनातन के खिलाफ कांग्रेस का चेहरा सामने आ गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए राम मंदिर के होर्डिग पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। इसे लेकर भाजपा प्रदेश अधयक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का मूल चरित्र भगवान श्री राम के खिलाफ हिंदुत्व के खिलाफ और सनातन के खिलाफ है। वह इस चुनाव में उजागर हो गया है। दुनिया की आस्था का केंद्र श्री राम के राम मंदिर के होर्डिंग लगाए गए हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है कि इन को हटाया जाए। शर्मा ने कहा राम मंदिर के होर्डिंग लगाने से कांग्रेस को तकलीफ क्या है। जबकि भगवान राम प्रदेश की 9:30 करोड़ जनता के आस्था का केंद्र है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |