Patrakar Priyanshi Chaturvedi
टिकिट परशुराम की जगह श्याम को दो
कांग्रेस में टिकिटों को लेकर फैला रायता समेटने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब मल्हारगढ़ के कांग्रेसी परशुराम सिसोदिया को टिकिट देने का विरोध कर शयामलला जोकचंद को टिकिट देने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के सर्वे में भी श्यामलला का नाम टॉप पर था। मल्हारगढ़ विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे और नेताओं से टिकिट बदलने की मांग की मल्हारगढ़ विधानसभा से कांग्रेस ने परशुराम सिसोदिया को टिकट दिया है। जबकि कार्यकर्ता श्यामलाल जोकाचंद के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। बताते हैं श्यामलाल जोकचंद को सर्वे में 88 पर्सेंट आया था। सैकड़ो की तादात में कांग्रेसी कार्यकर्ता चार बस और 50 चार पहिया वाहन से कांग्रेस के वॉर रूम पहुंचे। ये लोग दिग्विजय सिंह के बंगले पर भी पहुंचे और इस बारे में दिग्विजय सिंह से बातचीत की दिग्विजय सिंह ने भी इन्हें आश्वासन दिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |