Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छिंदवाड़ा में होगा जबरदस्त विकास '
सांसद नकुलनाथ ने परासिया में रोड शो किया और कहा छिंदवाड़ा में अब जबरदस्त विकास होगा और कांग्रेस अपना हर वचन पूरा करेगी। परासिया विधानसभा में छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ ने रोड शो किया। जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी सोहन वाल्मीकि भी शामिल रहे। जगह जगह लोगों ने रोड शो का स्वागत किया। वही नकुलनाथ ने बताया कि 27 तारीख को प्रत्याशी सोहन वाल्मीकि का नामंकन भरा जाएगा और छिंदवाड़ा जिले में विकास की लहर लाई जाएगी। नकुल नाथ ने कांग्रेस को जिताने की अपील करते हुए कहा ,कांग्रेस पार्टी अपने वचन पत्र में दिए गए हर वचन को पूरा करेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |