Patrakar Priyanshi Chaturvedi
230 सीटों में से केवल चार उम्मीदवार बदले गए
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के टिकिट बदले जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता अलका लम्बा ने कहा प्रदेश की 230 सीटों में से केवल चार सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं वो भी जनता के फीडबैक पर उन्होंने कहा भाजपा इण्डिया गठबंधन से डरी हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता अलका लंबा ने कहा एमपी में 230 सीटों में से सिर्फ चार प्रत्याशियों को बदला गया है। जनता के फीडबैक पर जमीनी कार्यकर्ताओं के फीडबैक पर पुनर्विचार किया गया। 2018 में जनता ने कमलनाथ की सरकार बनाई थी लेकिन हारी हुई बौखलाई हुई भाजपा ने खरीद फरोख्त कर कांग्रेस की सरकार गिरा दी। उन्होंने कहा टिकट वितरण में कहीं कोई विरोध नहीं है। इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि भारत के नाम को बिगड़ने की कोशिश की जा रही है। इंडिया गठबंधन पटना से16 के समूह से शुरू हुआ था और बेंगलुरु जाते-जाते 26 पार्टियों का समूह बन गया। भाजपा इंडिया गठबंधन समूह से डर गई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |