Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस का मुकाबला भाजपा के भ्रष्टाचार से
मैहर से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश घई ने कहा हमारा मुकाबला भाजपा सरकार के बीस साल के भ्रष्टाचार से हैं। घई के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के बाद उन्होंने विधिवत अपना प्रचार शुरू किया। मैहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्यासी धर्मेश घई के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ सतना कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी घई ने कहा कि हम सबको को मिलकर यह लड़ाई जीतना है। अभी तक भाजपा की सरकार ने झूठे वादे कर जनता को धोख दिया है। जिसके कारण आज आम नागरिक परेशान है। कांगेस ने हम पर भरोसा कर चुनाव मैदान में भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ लड़ने का मौका दिया है। यह मेरी लड़ाई नही यह हम सब गरीबों की लड़ाई है। जिसे हर हाल में जीतना है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |