Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ट्रैक्टर ट्राली व पीकअप की भिड़ंत चार घायल
दुर्गा पांडाल में हवन करते समय निकले धुएं के कारन मधुमक्खी के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया इस हमले में कई लोग घायल हो गए वहीँ हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली व पीकअप में भिड़ंत हो गई इस हादसे में चार लोगों के जख्मी होने की खबर है। अमरपाटन के धौरहरा में दुर्गा पंडाल में हवन किया जा रहा था इसी दौरान हवन के धुएं से मधुमक्खियां विचलित हो गई इसके बाद पंडाल में मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया जिससे आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। वहीँ NH-30 पर ग्राम महिला मोड पर दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर से डीजे पिकअप की भिड़ंत हो गई। जिसमें पिकअप सवार दो लोग व ट्राली में सवार दो लोग घायल हुए हैं चारों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन लाया गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |