
Dakhal News

प्रचार से पहले किया माँ नर्मदा का पूजन
एक तरफ खातेगांव में कांग्रेस का एक गुट कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी से नाराज है वहीँ दीपक जोशी ने माँ नर्मदा का पूजन कर अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पूर्व मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी पूर्व विधायक कैलाश कुंडल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ नेमावर पहुंचे और मां नर्मदा भगवान सिद्धनाथ की पूजा अर्चना दर्शन करने के पश्चात चुनाव प्रचार का श्री गणेश किया। उनके साथ पूर्व विधायक कैलाश कुंडल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जोशी ने रेत नाका स्थित आदिवासी महानायक वीर क्रांतिकारी रेंगा कोरकू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान बिजेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी का काफिला नेमावर से जब कन्नौद की ओर निकला इस दौरान अनेक स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिकों ने पुष्प बरसा कर उनका स्वागत किया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |