Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा
चौपाल पर जज साहब ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कुछ का मौके पर ही निराकरण करवाया। चौपाल पर लोगों को विधिक सहायता के आलावा विभिन्न विषयों पर जानकारी भी दी गई। खटीमा के टेढ़ा घाट मेघा मार्केट में उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट के माध्यम से एक चौपाल लगाई गई जिसमें उधम सिंह नगर के सीनियर डिवीजन जज सचिन कुमार पाठक ने वहां आए हुए लोगों को बच्चों के अधिकार के बारे में बताया,और उनकी समस्याओं को सुना और साथ ही लोगों को कानूनी मदद कैसे मिले यह भी बताया। उन्होंने लोगों को बाल अधिकार तथा पास को एक्ट, मानव तस्करी, बाल श्रम जैसे विषयों पर कानूनी जानकारी दी दिया। उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट द्वारा आयोजित चौपाल में लोगों ने अपनी समस्याओं को बताया। उनमें से कई लोगो की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई की गई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |