
Dakhal News

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चला अभियान
सिंगरौली में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नगर निगम ने मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया और मतदाताओं से कहा गया सारे काम छोड़ दे सबसे पहले मतदान करें। सिंगरौली नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे के नेतृत्व में राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरकता अभियान रैली लाड़ली लक्ष्मी पथ रोड, अंबेडकर चौक मस्जिद तिराहा, यातायात तिराहा होते हुए वापस स्टेडियम में समाप्त हुई। जिसमें आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों को जागरुक करना है। नगर निगम आयुक्त सतेंद्र सिंह धाकरे ने बताया की नगर निगम के 45 वार्डों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों से विवेदन किया जा रहा है की लोग बेफिक्र होकर मतदान करे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |