Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे हैं नारायणदत्त तिवारी
सामान्य परिवार से निकल कर राजनीति कर दो दो राज्यों के मुख्यमंत्री बनने वाले नारायण दत्त तिवारी को लोगों ने याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कांग्रेस के नवचेतना भवन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पन्डित नारायण दत्त तिवारी की जयन्ती पर लोगों ने उन्हें याद किया। तिवारी को समर्पित समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य थे। समारोह में तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई और स्कूली बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले तिवारी अपनी क्षमताओं के बलबूते पर दो दो राज्यों के मुख्य्मंत्री बने। काशीपुर को विकास की राह दिखाने वाले महान पुरुष एन डी तिवारी ही थे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज कांग्रेस को आगे लाने व गति प्रदान करने वाले नेता एन डी तिवारी ही रहे। जिन्होंने अपना सारा जीवन लोगो की भलाई मे गुजार दिया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |