
Dakhal News

कांग्रेस को बताया सनातन विरोधी
चुनाव का ऐलान होने के बाद भाजपा के तमाम नेता कांग्रेस पार्टी पर खूब निशाना साध रहे है। अब भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस पार्टी को झूठ, भ्रष्टाचार और सनातन के विरोध की गारंटी बताया है। भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब है। झूठ, भ्रष्टाचार, महिला विरोधी, तुष्टीकरण , सनातन विरोधी, और राम मंदिर विरोधी पार्टी कांग्रेस इन सभी का गारंटी है। वही कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि अब तो कांग्रेस कुरता फाड़ने की भी गारंटी है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |