Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिना इजाजत होटल में कर रहे थे सभा
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भागीरथ पटेल के खिलाफ चुनाव आचार सहिंता के उलंघन का मामला दर्ज किया गया है। आप प्रत्याशी पर आरोप है की वे बिना इजाजत के होटल में सभा कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के छतरपुर विधानसभा उम्मीदवार भागीरथ पटेल द्वारा बगैर अनुमति के होटल तुलसा इन मे आम सभा को संबोधित किया जा रहा था। जिसकी शिकायत किसी शख्स ने सी विजन पर कर दी। जिसके बाद राजस्व निरीक्षक टीम के साथ होटल पहुँचे और जांच पड़ताल करते हुए यह पाया कि बगैर अनुमति के सभा की गई। जिस पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी भागीरथ पटेल और होटल संचालक दिलीप शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |