Patrakar Priyanshi Chaturvedi
निजी खर्चे से होगा सड़क निर्माण
सांसद निशंक द्वारा गोद लिए गांव में पिछले 20 सालों से सड़क नहीं बनी है। इस सड़क का निर्माण अब विधायक निजी खर्चे से करवाएंगे। हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा के खेड़ी शिकोहपुर गांव में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार पहुंचे और गांव के जिम्मेदार लोगो से चर्चा की लोगो ने बताया कि उनका गांव सांसद निशंक द्वारा गोद लिया गया था लेकिन मुख्य सड़क तक का निर्माण पिछले बीस सालों से नही किया गया। विधायक उमेश कुमार ने लोगो की परेशानी समझी और कहा कि वो इस सड़क का निर्माण जिसकी लंबाई 5 किलोमीटर है टुकड़ों में करेंगे। पहले टुकड़े का निर्माण दो दिन में शुरू करवा दिया जाएगा जिससे सरकार और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को कुछ शर्म आ जाए और वो अपनी जिम्मेदारी समझे। अगर फिर भी उन्हें शर्म नही आती है तो आगे टुकड़ों में खुद इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराएंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |